अश्नीर ग्रोवर ने फिर BharatPe के प्रमुखों पर कसा तंज, बोले- अब नानी याद आएगी!

BharatPe founder Ashneer Grover फिर कंपनी प्रबंधन के ऊपर भड़क गए हैं। उन्‍होंने कंपनी के शीर्ष नेतृत्‍व के खिलाफ Tweet किया है। इसमें उन्‍होंने कहा कि कमान छीनना और हाथी चलाना दो अलग-अलग काम हैं। अब नानी याद आएगी। यह कमेंट उन्‍होंने कंपनी के शीर्ष नेतृत्‍व करने वाले रजनीश कुमार और सुहैल समीर पर किया है।

ashneer grover

अपने Tweet में उन्‍होंने BharatpeIndia की पहली तिमाही में खराब ग्रोथ और नकदी ज्‍यादा खर्च होने पर निशाना साधा है। उन्‍होंने लिखा-मार्केट टेस्टिंग और सच्‍चाई जानने का सही साधन हैं। कंपनी की पहली तिमाही में ग्रोथ रजनीश कुमार और सुहैल समीर के नेतृत्‍व में गिर गई है। ये दोनों कंपनी को चलाने में सक्षम नहीं हैं।

So I just heard @bharatpeindia closed it’s first quarter of ‘degrowth’ and ‘maximum cash burn’ under able (sic) leadership of Rajnish Kumar and Suhail Sameer. ‘Chaabi chheenna and hatti chalana do alag alag skills hai !’ Ab Nani yaad aayegi - markets are the ultimate test & truth

BharatPe बोर्ड ने 2 मार्च को कहा था कि आंतरिक जांच में ग्रोवर और उनके परिवार के सदस्यों को धोखाधड़ी का दोषी पाया गया है। फिनटेक फर्म ने कहा था कि उसके पास सह-संस्थापक ग्रोवर और उनके परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित है। अपने इन अपराधों के कारण ग्रोवर अब कंपनी के कर्मचारी, संस्थापक या निदेशक नहीं हैं। इससे ठीक एक दिन पहले, ग्रोवर ने यह कहते हुए अपना इस्तीफा दे दिया था कि साल की शुरुआत से ही उन्हें 'बदनाम' किया गया और सबसे अपमानजनक व्यवहार किया गया।

23 फरवरी को BharatPe ने ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन को धन की हेराफेरी को लेकर बर्खास्त कर दिया था। कंपनी ने बताया था कि अशनीर द्वारा अस्थायी छुट्टी पर जाने की घोषणा के एक दिन बाद जैन को भी 20 जनवरी को छुट्टी पर भेज दिया गया था।