सोने की कीमत में इस हफ्ते हुई गिरावट, जानिए MCX पर क्या है रेट

अमेरिकी डॉलर के छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है। इस कारण 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना का अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट एमसीएक्स पर अपने उच्चतम स्तर से फिसलकर 58,907 रुपये पर आ गया है। चांदी की कीमत 71,538 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

today gold price

गिरा सोने का भाव

इस हफ्ते 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में गिरावट हुई है। एमसीएक्स पर करीब तीन हफ्तों के बाद ये पहला हफ्ता है जब सोने की कीमत में गिरावट हुई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी एक सीमित दायरे में बने हुए हैं। सोना की कीमत 1,918 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी की कीमत 22.91 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

किस कारण से गिरा सोने का भाव?

सोने की कीमत में नरमी की वजह डॉलर की मजबूती के साथ वैश्विक कारण हैं। डॉलर इंडेक्स एक बार फिर से 105 अंक तक पहुंच गया है। डॉलर में मजबूती की वजह अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उम्मीद से ज्यादा मजबूती होनी है।

इसके अलावा माना जा रहा है कि फेड की अगली बैठक तक सोना एक सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है। फेड की बैठक को ब्याज दर से लिए काफी अहम माना जा रहा है। कुछ समय पहले फेड की ओर से आई कमेंट्री में कहा गया था कि महंगाई के स्तर को देखते हुए एक बार फिर से ब्याज दर बढ़ने को लेकर कोई फैसला लिया जा सकता है।