जलप्रलय के बाद दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, कई इलाकों में लगा लंबा ट्रैफिक जाम, बाढ़ से बेहाली के बाद अब बारिश बढ़ाएगी राजधानी की मुसीबत

राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ संकट का आज सातवां दिन है, पर दिल्ली वालों की मुसीबतें कम होने की बजाय और बढती जा रही हैं। दिल्ली की कई कॉलोनियों में अभी भी पानी जमा है। पानी की निकासी के लिए उपयोग में लाए गये पंप भी नाकाफी साबित होते दिख रहे हैं। इन सब मुसीबतों के बीच आज सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही हैं। यमुना नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है की सुबह 9 बजे यमुना का जलस्तर 205।58 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले सुबह 5 बजे जल स्तर 205।45 मीटर पर था।

yamuna water raises

राजधानी में यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। अभी भी दिल्ली के ITO इलाके में काफी पानी भरा हुआ है। वहीं, सुबह बारिश हो जाने के चलते लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सड़कों पर गाड़ियों की लम्बी कतार लगी है और कुछ गाड़ियाँ रेंगती नजर आईं। दिल्ली में जगह-जगह पानी भरने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

युमना के जलस्तर में होगा इजाफा?

यमुना में सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, फ्लड डिपार्टमेंट की मानें तो शाम तक यमुना का जलस्तर और बढ़ेगा। यमुना का स्तर शाम तक जलस्तर 205।83 दर्ज किया जा सकता है। फ्लड डिपार्टमेंट के मुताबिक, कुछ जगहों पर बारिश हुई और हथिनीकुंड से भी कुछ दिन पहले 60-70 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जिस वजह से जल स्तर बढ़ा है। इस कारण से बताया जा रहा है की जलस्तर के और बढ़ने की पूरी सम्भावना है।

 दिल्ली में कुछ ऐसा रहेगा मौसम

यमुना का जलस्तर बढ़ने पर दिल्ली वालों की मुसीबतें बढ़ गयी हैं। उनके सामने जीवन की समस्या उत्पन्न खड़ी हो गयी है अब इसके साथ ही बारिश ने भी लोगो की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान डिग्री 35 सेल्सियस बना रहेगा। हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। कल यानी मंगलवार को नई दिल्ली में मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो यहाँ कल भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में 17 तारीख से लेकर 23 तरिख में बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए राजधानी वालों को अलर्ट रहने के बोल दिया है। इन इन 7 दिने अच्छी-खासी बारिश से दिल्ली में जलजमाव और जाम की स्थिति देखने को मिल सकती है। दिल्ली में लगातार बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ने का खतरा है इसके चलते अभी दिल्ली वालों की मुसीबत अभी और बढ़ सकती है।