यह चैत्र नवरात्रि होने वाले हैं बहुत ख़ास, इन राशि वाले जातकों का बदलेगा भाग्य

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि पर काफी शुभ योग बन रहा है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चैत्र नवरात्रि का दिन काफी खास है। क्योंकि इस दिन एक ही राशि में पांच-पांच ग्रहों की युति हो रही है, जिससे कई महायोग भी बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार , मीन राशि में गुरु बृहस्पति के अलावा बुध, सूर्य, चंद्रमा के साथ-साथ नेप्चून ग्रह होंगे। ऐसे में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग, गुरु व चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग, इसके साथ ही गुरु मीन राशि में केंद्र में होने से हंस योग बन रहा है, जो पंचमहापुरुष योग माना जाता है। इन महायोगों और ग्रहों की युति से राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी असर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि ग्रहों की महापंचायत से किन राशियों को मिलने वाला है विशेष लाभ। मिथुन राशि

chaitra navratri
स्टोरी हाइलाइट्स
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चैत्र नवरात्रि का दिन काफी खास है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि पर काफी शुभ योग बन रहा है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चैत्र नवरात्रि का दिन काफी खास है। क्योंकि इस दिन एक ही राशि में पांच-पांच ग्रहों की युति हो रही है, जिससे कई महायोग भी बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार , मीन राशि में गुरु बृहस्पति के अलावा बुध, सूर्य, चंद्रमा के साथ-साथ नेप्चून ग्रह होंगे। ऐसे में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग, गुरु व चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग, इसके साथ ही गुरु मीन राशि में केंद्र में होने से हंस योग बन रहा है, जो पंचमहापुरुष योग माना जाता है। इन महायोगों और ग्रहों की युति से राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी असर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि ग्रहों की महापंचायत से किन राशियों को मिलने वाला है विशेष लाभ। मिथुन राशि

मीन राशि में ग्रहों की युति और बनने वाले योगों से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला हैं। मां दुर्गा की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे।

कर्क राशि

मीन राशि पर 5 ग्रहों की युति से कर्क राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। मां दुर्गा की आराधना करने से नौकरी में प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट भी मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी चैत्र नवरात्रि में होने वाले ग्रहों के संयोग से लाभ मिलने वाला है। वाहन या फिर घर खरीदना शुभ साबित होगा। बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय शुभ साबित होगा। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। इसी के आधार पर आपको इंक्रीमेंट भी मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवरात्रि काफी खास होने वाला है। पर्सनल के साथ प्रोफेशनल लाइफ अच्छी जाने वाली है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिलने वाली है। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है।

मीन राशि

मीन राशि में गुरु सहित अन्य ग्रहों के विराजमान रहने से किस्मत चमकने वाली है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा और काम पूरा होने वाला है। धन निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा। करियर से संबंधित चीजों में कोई फैसला लेना उचित साबित होगा।