इस तारीख तक घोषित हो सकते हैं GATE 2022 के परिणाम, स्कोर कार्ड भी कर सकतें हैं डाउनलोड

गेट 2022 परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी), खड़गपुर द्वारा अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षता परीक्षा (गेट) 2022 के परिणाम जल्द ही घोषित किये जा सकते हैं। संस्थान द्वारा पहले घोषित गेट 2022 शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा परिणाम इसी सप्ताह के दौरान 17 मार्च तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आइआइटी खड़गपुर द्वारा परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के गेट 2022 स्कोर कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक उम्मीदवार अपना गेट स्कोर कार्ड 21 मार्च 2022 से डाउनलोड कर सकेंगे।

uppcl result
स्टोरी हाइलाइट्स
  • गेट 2022 परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट

गेट 2022 परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी), खड़गपुर द्वारा अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षता परीक्षा (गेट) 2022 के परिणाम जल्द ही घोषित किये जा सकते हैं। संस्थान द्वारा पहले घोषित गेट 2022 शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा परिणाम इसी सप्ताह के दौरान 17 मार्च तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आइआइटी खड़गपुर द्वारा परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के गेट 2022 स्कोर कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक उम्मीदवार अपना गेट स्कोर कार्ड 21 मार्च 2022 से डाउनलोड कर सकेंगे।

इन स्टेप में देखें गेट 2022 रिजल्ट

आइआइटी खड़गपुर द्वारा गेट 2022 परीक्षा परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट, gate.iitkgp.ac.in पर की जानी है। उम्मीदवारों को अपना परिणाम और स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपना लॉग-इन आइडी व पासवर्ड भरकर सबमिट करना होगा, जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। उम्मीदवारों को इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

बता दें कि आइआइटी खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा का आयोजन 5 से 13 फरवरी तक किया था। इसके बाद संस्थान ने उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट 15 फरवरी को और अनौपचारिक ‘आंसर की’ 21 फरवरी को जारी की थी। साथ ही, उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 22 से 25 मार्च तक आमंत्रित किया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब नतीजों की घोषणा 17 मार्च 2022 तक की जानी है।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि गेट 2022 परिणाम घोषित होने के साथ ही साथ पेपर के लिए गेट 2022 कटऑफ सूची भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आगे की प्रवेश प्रक्रिया विभिन्न कार्यक्रमों के लिए निर्धारित इसी कटऑफ सूची के आधार पर आयोजित की जाएगी। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे GATE 2022 के परिणामों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।