जेईई एडवांस 2023 के एडमिट कार्ड हुए जारी, इन सिम्पल स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं अपना प्रवेशपत्र

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (आइआइटी गुवाहाटी) द्वारा आज यानी सोमवार, 29 मई 2023 को आइआइटी दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आइआइटी गुवाहाटी द्वारा जेईई एडवांस परीक्षा 2023 के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को आज सुबह 10 बजे से डाउनलोड किए गए। स्टूडेंट्स अपना-अपना जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक पोर्टल,jeeadv.ac.in पर लिंक एक्टिव होने के बाद परीक्षा की तिथि यानी 4 जून 2023 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

admit card 2023

जेईई एडवांस एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड?

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि आइआइटी गुवाहाटी जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jeeadv.ac.in पर एक्टिव किए गए हैं। छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र जारी हो जाने के बाद इस वेबसाइट पर विजिट करें और फिर होम पेज पर दिए गए ‘इंपॉर्टेंट एनाउंसमेंट्स’ में आज की तारीख के साथ एक्टिव किए गए लिंक पर क्लिक करें। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपनी रजिस्टर्ड लॉग-इन आइडी व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करें। इस प्रकार लॉग-इन के बाद कैंडीडेट्स अपना जेईई एडवांस्ड 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

क्या है जेईई एडवांस परीक्षा का कार्यक्रम?

आइआइटी गुवाहाटी द्वारा जारी एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2023 के माध्यम से स्टूडेंट्स 4 जून को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। परीक्षा तीन-तीन घंटों की दो पालियों में आयोजित की जानी है। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 14.30 बजे से शाम 17.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जेईई एडवांस परीक्षा के लिए प्रैक्टिस टेस्ट

आइआइटी गुवाहाटी ने जेईई एडवांस 2023 परीक्षा की प्रकृति और पूछे जाने वाले प्रश्नों की कठिनाई के स्तर से स्टूडेंट्स को अवगत कराने के लिए प्रैक्टिस टेस्ट जारी किए हैं। स्टूडेंट्स परीक्षा पोर्टल के होम पेज पर 19 मई की तारीख से साथ दिए गए पेपर 1 और पेपर 2 प्रैक्टिस टेस्ट लिंक से अभ्यास पेज पर जा सकते हैं और अपनी तैयारियों का जायजा ले सकते हैं।