रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB को लेकर जारी किया नया नोटिफिकेशन, आखिरी चरण को लेकर जारी किए एडमिट कार्ड

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरसी लेवल 1 भर्ती के फर्स्ट राउंड सीबीटी 1 के पांचवें और आखिरी चरण में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के ई-कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एडमिट कार्ड रविवार, 2 अक्टूबर 2022 को जारी किए गए और इसके साथ ही इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को विभिन्न जोन के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के आखिरी चरण में सम्मिलित होने की अनुमति दी गई है वे अपना प्रवेश पत्र अपने जोन की आरआरबी वेबसाइट से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

rrb d group admit card

ये उम्मीदवार कर सकते हैं डाउनलोड आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 के एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए हैं जिन्हें परीक्षा तारीख 6 अक्टूबर आवंटित की गई है। इससे आगे तारीखों के लिए एडमिट कार्ड उम्मीदवार आवंटित तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि आरआरबी ने आरआरसी लेवल 1 (ग्रुप डी) परीक्षा के लिए 6 से 11 अक्टूबर तक की तारीखें निर्धारित की है।

पहले हुई थी आवंटित परीक्षा तिथि और शहर की घोषणा

इससे पहले, रेलवे भर्ती बोर्ड ने बचे हुए जोन साउथ वेस्टर्न रेलवे (हुबली) के लिए विज्ञापित लेवल 1 पदों के लिए पूरे देश से आवेदन किए उम्मीदवारों हेतु ग्रुप डी परीक्षा के 5वें और आखिरी चरण की घोषणा की थी। इसके साथ ही, बोर्ड ने इस जोन के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर एवं तारीख की जानकारी 27 सितंबर को जारी की थी। उम्मीदवार अपने जोन की आरआरबी की वेबसाइट पर इस तारीख के समक्ष दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपनी आवंटित परीक्षा तारीख व शहर जान सकते हैं।