रीलीज़ हुई आयुष्मान खुराना की 'अनेक', इंडिया पर सवाल उठाने वाली बताई जा रही फिल्म है सोशल मीडिया पर दर्शकों ने दिए रिएक्शन

आयुष्मान खुराना की मच अवेटेड फिल्म 'अनेक' आज 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हाल के दिनों में रिलीज हुई फिल्मों से 'अनेक' अलग मुद्दे और कहानी की फिल्म है। 'अनेक' में आयुष्मान एक अंडरकवर पुलिस 'जेशुआ' के किरदार में है। जो भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति बहाल करने के मिशन पर है। फिल्म के रिलीज के साथ ही अब 'अनेक' को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करने में कितनी सफल रही ये जानने के लिए यहां पढ़े अनेक का सोशल मीडिया रिएक्शन,
फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने ट्वीट किया, "अनुभव सिन्हा ने अनेक के साथ अपने विजन ऑफ वन (एक) इंडिया को सामने लाने के लिए एक वास्तविक और सार्थक प्रयास किया है। आयुष्मान की बोलती हुई आंखें संस्कृतियों और विभिन्न मानसिकता की विविधता का अनुभव कराती हैं, जो उनके अब तक के सबसे अच्छे अभिनय की बात करता है।"
एक अन्य यूजर ने कहा, "अनेक- मनोरंजक, खरा और ईमानदार है - अनेक ने उन आवाजों का प्रतिनिधित्व करने का प्रयास किया है जिन्हें पहले कभी नहीं सुना गया है; यह दुस्साहसी और अथक है। यह उत्तर-पूर्व को लेकर भेदभाव और भारत के एक होने के दावे पर सफलतापूर्वक सवाल उठाता है।"

स्टोरी हाइलाइट्स
  • जो भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति बहाल करने के मिशन पर है।

'अनेक' का एक सीन शेयर करते हुए एक यूजर ने त्रिपुरा को लेकर अपना अनुभव शेयर किया और लिखा, "अनेक का यह हिस्सा जब कहा गया था कि 'त्रिपुरा मिजोरम की राजधानी है' तो मुझे ऐसी कई घटनाएं याद आती हैं, जब मैंने कहा कि मैं त्रिपुरा से हूं तो सामने वाले व्यक्ति की टिप्पणी थी कि यह कहां है? असम में है? क्या यह दक्षिण भारत कर्नाटक में है? और पता नहीं कहा कहा।"
वहीं एक और यूजर ने कहा, "जबकि ऐसे कई अभिनेता हैं जो दिखावा करते हैं कि वे अपने आस-पास कुछ भी गलत नहीं देख सकते हैं और खुशी-खुशी 'ट्रेंड' का पालन करते हैं, आयुष्मान अनेक में ऐसे सवाल पूछते हैं जो प्रमुखता प्राप्त करते हैं क्योंकि एक जाना माना इनफ्लूयंसर इन पर सवाल उठाता है।"
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। जो आर्टिकल 15, थप्पड़ और मुल्क जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 'अनेक' में आयुष्मान के साथ नागालैंड की रहने वाली मॉडल एंड्रिया केविचुसा बतौर हीरोइन नजर आएंगी।