धनिया है शरीर की चमत्कारी दवा, कोलेस्ट्रॉल को करेगा आसानी से कंट्रोल

गलत खानपान और खराब दिनचर्या के चलते शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं। एक गुड तो दूसरा बैड है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से स्ट्रोक और हृदय संबंधी बीमारियाँ होती हैं। साथ ही हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए कोलेस्ट्रॉल का कंट्रोल में रहना जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रक्त वाहिकाओं में वसा जमा होने लगता है। लापरवाही बरतने से धमनियों में रक्त संचार सही से नहीं हो पाता है। इससे रक्त का थक्का बनने लगता है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बनता है। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से ग्रस्त हैं, तो खानपान में सुधार और रोजाना एक्सरसाइज कर कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना सुबह में धनिया का पानी पिएं। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। 

coriander seeds benefits

धनिया

धनिया का इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं, हरे धनिया की चटनी बनाकर सेवन करते हैं। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटोशियम, प्रोटीन, वसा, फाइबर, बीटा-कैरोटीन, एंटीऑक्सिडेंट, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल और विटामिन सी पाया जाता है। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व विभिन्न प्रकार की बीमारियों के उपचार में प्रभावी होते हैं। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। आसान शब्दों में कहें तो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

कैसे करें सेवन

इसके लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच धनिया मिलाकर कुछ समय उबाल लें। इसके बाद चाय छन्नी की मदद से धनिया को छानकर अलग कर लें। अब धनिया पानी का सेवन करें। आप चाहें तो धनिया पानी का स्वाद बढ़ाने के लिए शहद और दालचीनी मिक्स कर सकते हैं। इसके अलावा, रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक मुठ्ठी धनिया भिगोकर रख दें। अगली सुबह खाली पेट धनिया पानी का सेवन करें। इससे भी आराम मिलता है।