कम उम्र में ही बढ़ने लगा है चश्मे का नंबर? बिना देरी के अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

आजकल की जीवनशैली में ज्यादातर समय कंप्यूटर या मोबाइल पर बिताना आम हो गया है। अगर आप कम उम्र में ही आंखों की रोशनी में कमी महसूस कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपने आहार में शामिल करके आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ावा दे सकते हैं और आंखों से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं। आइए जानें।

dry food benefits

सूखे मेवे और बीज

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप अपने आहार में नट्स और बीजों को शामिल कर सकते हैं। चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और हेम्प सीड्स इसके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर अखरोट और बादाम का सेवन भी आंखों के लिए लाभकारी होता है।

खट्टे फल

संतरा, किन्नू, कीवी और अंगूर जैसे खट्टे फलों का सेवन भी आंखों की रोशनी के लिए लाभदायक होता है। इन फलों में मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई आंखों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद होते हैं।

मछली

आंखों की रोशनी में सुधार और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने के लिए मछली का सेवन भी फायदेमंद होता है। मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आई साइट के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसलिए टूना, सार्डिन, मैकेरल, साल्मन और ट्राउट जैसी मछलियों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां

डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने से भी आंखों की रोशनी बेहतर होती है। केल, पालक, कोलार्ड और ब्रोकली जैसी सब्जियों का सेवन आंखों और समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

शकरकंद

शकरकंद, जिसे स्वीट पोटेटो भी कहते हैं, आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई, बीटा कैरोटीन और अन्य महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की रोशनी को बेहतर बनाते हैं। इसलिए इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें।