छठ पूजा के प्रसाद में चढ़ने वाला डाभ नींबू कई बीमारियों के लिए बेहद लाभकारी है
छठ पूजा, जो दीवाली के बाद मनाई जाती है, उत्तर भारत का एक प्रमुख पर्व है जिसमें सूर्य देव और छठी मैया की पूजा होती है। इस चार दिन के त्योहार में विशेष फलों का भोग लगाया जाता है, जिनमें से एक है डाभ नींबू। यह सामान्य नींबू से आकार में बड़ा होता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे यह स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह न केवल पाचन सुधारने में मददगार है, बल्कि वजन घटाने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायक है। आइए जानते हैं इसके कुछ महत्वपूर्ण फायदे।

वजन घटाने में सहायक
डाभ नींबू में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और अनावश्यक खाने से बचाव होता है। सुबह नाश्ते में डाभ नींबू का सेवन वजन घटाने की प्रक्रिया को सरल बना सकता है।
शरीर को डिटॉक्स करता है
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर शरीर से विषैले तत्वों को निकालने में सहायक होते हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
इम्यूनिटी को बढ़ाए
डाभ नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं और हानिकारक तत्वों से रक्षा करते हैं। नियमित सेवन से मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी से बचाव होता है।
आंखों के लिए लाभकारी
डाभ नींबू में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं और उन्हें बीमारियों से बचाते हैं। खासतौर पर उन लोगों के लिए यह फायदेमंद है जो लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहते हैं।
पाचन सुधारता है
स्वादिष्ट होने के साथ-साथ डाभ नींबू में विटामिन सी और फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखता है। एसिडिटी, पेट फूलने या दर्द की समस्या होने पर इसका सेवन लाभकारी हो सकता है।
Leave a Reply