दिल्ली चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को पार्टी ने अपनी राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक के बाद 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में विशेष रूप से उन नेताओं को प्राथमिकता दी गई है जो बीजेपी और कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही तीन पुराने चेहरों को भी रिपीट किया गया है।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • AAP Candidate List

आप ने 11 उम्मीदवारों में से छह को दूसरे दलों से शामिल होने वाले नेताओं में से चुना है। इनमें बीजेपी से आए अनिल झा, बीबी त्यागी और ब्रह्म सिंह तंवर शामिल हैं, जबकि कांग्रेस से जुबैर चौधरी, वीर सिंह धींगान और सुमेश शौकीन को भी टिकट मिला है। इसके अलावा, पार्टी ने तीन ऐसे पुराने नेताओं को फिर से मैदान में उतारा है जिनका नाम पहले भी चर्चा में था। इनमें सरिता सिंह, दीपक सिंघला और राम सिंह नेताजी शामिल हैं।

इसके अलावा, घोड़ा और करावल नगर से पार्टी ने नए नामों की घोषणा की है। घोड़ा से गौरव शर्मा और करावल नगर से मनोज त्यागी को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरव शर्मा नया चेहरा हैं, जबकि मनोज त्यागी पार्टी के पूर्व निगम पार्षद रह चुके हैं।

आम आदमी पार्टी ने जिन 11 उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनका नाम इस प्रकार है:

1. छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर

2. किराड़ी से अनिल झा

3. विश्वास नगर से दीपक सिंघला

4. रोहतास नगर से सरिता सिंह

5. लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी

6. बदरपुर से राम सिंह नेताजी

7. सीलमपुर से जुबैर चौधरी

8. सीमापुरी से वीर सिंह धींगान

9. घोड़ा से गौरव शर्मा

10. करावल नगर से मनोज त्यागी

11. मटियाला से सुमेश शौकीन

इससे पहले, आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई PAC बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी भी शामिल थीं।