भाजपा नेता को ले जाने वाली पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका गया, दिल्ली की टीम भी पहुंची
भाजपा नेता “तजिंदर सिंह बग्गा|” को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया। पंजाब ले जाते समय दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ-साथ तजिंदर पाल सिंह बग्गा को थाने ले जाया गया। वहीं, अब दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
कुरुक्षेत्र पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब पुलिस की मोहाली नंबर की दो बुलेरो गाडि़यां दिल्ली के भाजपा नेता को गिरफ्तार करके पंजाब ले जा रही हैं।
जीटी रोड पर विश्वास फ्यूल स्टेशन के सामने 10 बजकर 43 मिनट पर नाका लगाया गया। दिल्ली की तरफ से आ रही पंजाब पुलिस को रोका गया। पंजाब पुलिस टीम में शामिल मोहाली एएसपी मनप्रीत ने कुरुक्षेत्र पुलिस की टीम से बात की। उन्होंने बताया कि बग्गा को गिरफ्तार करके ले जाया जा रहा है।
कुछ ही देर में कुरुक्षेत्र एसपी अंशु सिंगला, करनाल एसपी गंगाराम पूनिया, अंबाला एसपी जश्नदीप रंधावा पहुंचे। पंजाब अधिकारियों से बात की। इस बीच भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गाड़ी से नीचे नहीं उतरने दिया गया। पंजाब पुलिस ने उसे बैठाए रखा। जब हरियाणा पुलिस उसे छुड़ाने लगी तो दोनों राज्यों की पुलिस आमने सामने हो गई। करीब दो घंटे तक जीटी रोड पर हंगामा चलता रहा। इस बीच भाजपा नेता भी पहुंचे और नारेबाजी की।
- भाजपा नेता “तजिंदर सिंह बग्गा|” को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके बाद सभी को पिपली थाना ले गए। अब पंजाब पुलिस और भाजपा नेता को थाना सदर थानेसर में ले गई। पूछताछ चल रही। भाजपा नेता भी पहुंच गए।
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा दिल्ली भाजपा नेता है। पंजाब पुलिस ने उन्हें छह मई को सुबह बग्गा को दिल्ली के जनकपुरी के उनके आवास से गिरफ्तार किया। वहीं, उनकी गिरफ्तारी के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट करके विरोध जताया। उन्होंने लिखा कि आखिर एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों? वहीं, परिवार वालों ने केजरीवाल पर तानाशाही का आरोप लगाया है। बग्गा की गिरफ्तारी को गलत बताया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस में पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण की शिकायत दी है। आरोप है कि परिवार वालों से मारपीट करते हुए पंजाब पुलिस ने बेटे बग्गा का अपहरण कर लिया है।
कुरुक्षेत के थाने में तंजिदर पाल सिंह बग्गा के होने की सूचना पर भाजपा नेता सक्रिय हो गए। सीएम अरविंद केजरीवाल का विरोध जताते हुए कार्यकर्ता थाने में पहुंच रहे हैं।
वहीं मोहाली कोर्ट में बग्गा को आज एक बजे पेश किया जाना है। ऐसे में पंजाब पुलिस को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोकने पर पेशी में जा पाना असंभव है। वहीं, हरियाणा पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस के कहने पर पंजाब पुलिस को रोका गया। दिल्ली में पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है।
ये था मामला
तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज किया गया है। बग्गा के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप लगा है। एक अप्रैल को उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
Leave a Reply