पीएम मोदी ने भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों को किया संबोधित, उम्मीद से देख रही देश की जनता

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक चल रही है। बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं को वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दुनिया की उम्मीद भरी नजरें भारत पर टिकी हैं और भारत की जनता का भरोसा भाजपा पर।
'भारत को ऊंचाई पर ले जाने को हैं अधीर, नहीं कर सकते आराम'
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति, जनता का एक विशेष स्नेह है। देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है। हमें आराम ही तो नहीं करना है। आज भी हम अधीर हैं, बेचैन हैं, आतुर हैं क्योंकि हमारा मूल लक्ष्य, भारत को उस उंचाई पर पहुंचाना है जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर-मिटने वालों ने देखा था।' प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ' देश की जनता की ये आशा-आकांक्षा हमारा दायित्व बहुत बढ़ा देती है।'
पार्टी के विकास में योगदान देने वालों को प्रधानमंत्री ने किया नमन
प्रधानमंत्री ने कहा, 'जनसंघ से लेकर हमारी जो यात्रा शुरू हुई और भाजपा के रूप में फली-फूली, पार्टी के इस स्वरूप को, उसके विस्तार को देखते हैं, तो गर्व तो होता ही है, लेकिन इसके निर्माण में खुद को खपाने वाली पार्टी की सभी विभूतियों को मैं आज नमन करता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'हमें अगर सत्ताभोग ही करना होता तो भारत जैसे विशाल देश में कोई भी सोच सकता है कि इतना सारा मिल गया अब तो बैठो...लेकिन हमें ये रास्ता मंजूर नहीं है।'
भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक के साथ शुरू हुई। बैठक से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर सिंह भंडारी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 19 से 21 मई तक जयपुर में चल रही है। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में 136 नेता शामिल हैं । भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री और सभी मोर्चों के अध्यक्ष शामिल हैं । भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी बैठक में मौजूद हैं।
भाजपा के इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों व प्रदेश अध्यक्षों से लेकर प्रदेश सचिवों तक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता नड्डा ने की। बता दें कि इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे वहीं अगले साल छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में चुनाव होना है। सूत्रों के अनुसार, 2024 लोकसभा चुनावों के लिए तैयार की गई रणनीति पर भी चर्चा की गई।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • पार्टी के विकास में योगदान देने वालों को प्रधानमंत्री ने किया नमन
  • 'भारत को ऊंचाई पर ले जाने को हैं अधीर
  • नहीं कर सकते आराम'