सही मात्रा में सही नमक का चयन करने से उच्च रक्तचाप और कई गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है
नमक की उचित मात्रा किसी भी डिश का स्वाद बढ़ा सकती है, जबकि इसकी कमी या अधिकता डिश का स्वाद बिगाड़ सकती है। ज्यादा नमक के सेवन से उच्च रक्तचाप और किडनी की समस्याएं हो सकती हैं। आहार में अत्यधिक नमक पेट से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है। इन समस्याओं से बचने के लिए सही मात्रा और सही प्रकार के नमक का चयन बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कौन सा नमक स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।

1. सफेद या समुद्री नमक
अधिकांश घरों में इसी नमक का उपयोग होता है, जिसके दाने बहुत बारीक होते हैं। समुद्र के पानी को इकट्ठा करके उसे भाप बनाकर उड़ाया जाता है, जिसके बाद जो चीज बचती है उससे यह नमक तैयार होता है। प्रोसेसिंग से पहले यह नमक भूरे रंग का होता है और इतना बारीक भी नहीं होता। प्रोसेसिंग के दौरान इसमें कुछ रसायन मिलाए जाते हैं, जिससे इसका रंग सफेद हो जाता है और यह बारीक हो जाता है।
2. सेंधा नमक
यह नमक सिंध क्षेत्र में स्थित हिमालय से निकाला जाता है, इसलिए इसे हिमालयन, सेंधा और पिंक साल्ट के नाम से भी जाना जाता है। इसे लाहौरी नमक भी कहा जाता है। यह नमक हल्के गुलाबी रंग का होता है और पाचन क्रिया को आसान बनाने में सहायक होता है। इसके सेवन से सीने में जलन, कब्ज, सूजन जैसी समस्याएं नहीं होतीं।
3. काला नमक
काला नमक प्राकृतिक रूप से नहीं मिलता है, अर्थात् जिस रूप में इसे प्राप्त किया जाता है, उस रूप में इसे हम नहीं खाते। यह सेंधा नमक से ही बनता है। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में लाकर भट्टी में तैयार किया जाता है। पानी में आंवला और हरड़ के बीज को मिलाकर भट्टी में गर्म किया जाता है। लगभग 3 से 4 घंटे तक गर्म करने के बाद यह नमक तैयार होता है। गर्म होने के कारण इसका रंग काला हो जाता है। काला नमक पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है, मांसपेशियों की ऐंठन से राहत दिलाता है, सीने में जलन को कम करता है और वजन घटाने में भी सहायक होता है।
Leave a Reply