दिवाली पर लगने वाला है सूर्य ग्रहण, कौन-सी जगह कब होगा ग्रहण का प्रभाव और कब लगेगा सूतक

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन ही लगने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ऐसा सूर्य ग्रहण करीब 27 साल बाद दोबारा लग रहा है। बता दें कि साल 1995 में भी दिवाली के अगले दिन ही सूर्य ग्रहण पड़ा था। जानिए सूर्य ग्रहण का सूतक काल, समय और किन शहरों में किस समय दिखेगा ग्रहण।

solar eclipse
स्टोरी हाइलाइट्स
  • साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन ही लगने वाला है।

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन ही लगने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ऐसा सूर्य ग्रहण करीब 27 साल बाद दोबारा लग रहा है। बता दें कि साल 1995 में भी दिवाली के अगले दिन ही सूर्य ग्रहण पड़ा था। जानिए सूर्य ग्रहण का सूतक काल, समय और किन शहरों में किस समय दिखेगा ग्रहण।

सूर्य ग्रहण 2022 समय

सूर्य ग्रहण आरंभ- 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू

सूर्य ग्रहण समाप्त- 5 बजकर 42 मिनट तक

सूर्य ग्रहण 2022 का सूतक काल

सूतक काल का प्रारंभ: 25 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 17 मिनट से शुरू

सूतक काल का समापन: 25 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 42 मिनट पर

सूर्य ग्रहण पर 27 साल बाद ऐसा संयोग

दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। बिल्कुल ऐसा ही ग्रहण आज से 27 साल पहले 24 अक्टूबर 1995 को लगा था। उस समय भी सूर्य ग्रहण तुला राशि में था और इस बार भी इसी राशि में लग रहा है।

सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा

मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। इसके अलावा भारत में सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता सहित कुछ जगहों पर दिखाई दे सकता है।

किस शहर में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण

नई दिल्ली- 25 अक्टूबर को शाम 04:28 से शुरू होकर 05:42 बजे तक

लखनऊ- शाम 04 बजकर 36 मिनट से शाम 05 बजकर 29 मिनट तक

मुंबई- शाम 04 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 06 बजकर 09 मिनट पर समाप्त

कोलकाता- शाम 04:51 से शुरू होकर 05:04 मिनट पर समाप्त

चेन्नई- शाम 05 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर 05 बजकर 45 मिनट पर समाप्त

भोपाल- शाम 04 बजकर 42 मिनट से 05 बजकर 47 मिनट को समाप्त होगा।

पटना- शाम 04 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 05 बजकर 14 मिनट तक

हैदराबाद- शाम 04 बजकर 58 मिनट से लेकर 05 बजकर 48 मिनट तक