गर्मियों में रोज खाएं एक चम्मच गुलकंद, सेहत को मिलेंगे ऐसे अद्भुत फायदे कि आप भी रह जाएंगे दंग।
गुलकंद को गर्मियों में सेहत का वरदान मानना बिलकुल सही होगा। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है और पाचन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप अपच, गैस, एसिडिटी और खट्टी डकार से परेशान हैं, तो गुलकंद का सेवन आपको इन समस्याओं से राहत दिला सकता है। गुलकंद गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जाता है, जिसे एयरटाइट जार में एक हफ्ते तक धूप में रखा जाता है। आइए जानते हैं, गर्मियों में रोजाना एक चम्मच गुलकंद खाने से क्या-क्या लाभ होते हैं।

शरीर को ठंडक पहुंचाता है
गुलकंद शरीर को ठंडक देने में अत्यंत प्रभावी है। इसके सेवन से पेट का पीएच स्तर संतुलित रहता है और सीने में जलन की समस्या भी नहीं होती। इसके अतिरिक्त, गर्मियों में होने वाले कील-मुंहासों को भी यह दूर करने में मददगार होता है।
एसिडिटी से राहत
गुलकंद का सेवन गैस, एसिडिटी और अपच से राहत दिलाता है। इसे दूध के साथ या सीधे खाने से पाचन से संबंधित कई समस्याएं कम हो जाती हैं। गट हेल्थ को सुधारने में भी इसका सेवन लाभकारी माना गया है।
नींद को बेहतर बनाए
दिनभर की थकान और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए भी गुलकंद फायदेमंद होता है। इसकी ठंडी तासीर दिमाग की नसों को आराम देती है और अच्छी नींद में मदद करती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
गुलकंद खाने से आंखों को भी ठंडक मिलती है और गर्मियों में लू के कारण होने वाली जलन या खुजली की समस्या नहीं होती। रोजाना एक चम्मच गुलकंद आंखों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Comments
No Comments

Leave a Reply