इन राशि वाले जातकों का होने वाला है भाग्योदय, धनतेरस पर मिलेगी विशेष कृपा

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह अक्टूबर माह में पूरे ढाई साल के लिए मार्गी हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं, तो कई लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शनि के मार्गी होने से इन चार राशियों की किस्मत जरूर सातवें आसमान में होगी। आइए जानते हैं कि किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

shani margi benefits

कब शनि हो रहे हैं मार्गी

बता दें कि इस समय शनि मकर राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। लेकिन धनतेरस के अगले दिन यानी 23 अक्टूबर को शनि मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 23 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर मकर राशि में ही मार्गी होंगे और जनवरी 2023 तक इसी अवस्था में रहेंगे। मकर राशि में शनि का सीधी चाल से चलना कई राशियों का भाग्योदय करेगा।

शनि के मार्गी होने से इन राशियों का होगा भाग्योदय

मेष राशि

शनि देव के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा असर पड़ने वाला है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए भी ये ढाई साल काफी शुभ होने वाले हैं। शनि के मार्गी होने से आर्थिक स्थिति पर अच्छा असर पड़ेगा। लंबे समय से चले आ रहे विवाद से निजात मिलेगी। परिवार के बीच मतभेद खत्म होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी ये समय खुशनुमा होगा। धन लाभ के साथ कर्ज से छुटकारा मिलेगा। प्रेम विवाह में सफलता हासिल होगी। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। कार्यस्थल में आपके काम की वाहवाही होगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भी शनि का मार्गी होना लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातकों को शारीरिक और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन होगा। व्यापार में भी मुनाफा ही मुनाफा होगा।