इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, साथ ही पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी

देशभर के अधिकांश राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। इस बार मानसून देर से विदा हुआ और कई राज्यों में मानसून के बाद भारी बारिश हुई। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में अक्टूबर में भारी बारिश हुई। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम राज्यों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 18 अक्टूबर 2022 को तमिलनाडु, केरल सहित 10 राज्यों में येलो अलर्ट  जारी है।

weather updates

देशभर के अधिकांश राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। इस बार मानसून देर से विदा हुआ और कई राज्यों में मानसून के बाद भारी बारिश हुई। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में अक्टूबर में भारी बारिश हुई। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम राज्यों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 18 अक्टूबर 2022 को तमिलनाडु, केरल सहित 10 राज्यों में येलो अलर्ट  जारी है।

तमिलनाडु और केरल में अगले 3 दिनों तक भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर भारत के राज्यों में अब मौसम पूरी तरह शुष्क है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो राजधानी दिल्ली में अब रात और सुबह में ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, ज्यादातर राज्यों में अगले सप्ताह तक मानसून की पूरी तरह वापसी हो जाएगी। इसी बीच मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की आशंका है। इस कारण तेजी से ठंड बढ़ेगी। इसी बीच कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। आइए जानते हैं, 18 अक्टूबर को कैसा रहेगा देश के विभिन्न राज्यों का मौसम।

इन राज्यों में आज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 18 अक्टूबर को झारखंड, छत्तीसगढ़,आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। वहीं मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल में 4 दिनों तक भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने 10 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में 4 दिन तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम राज्य तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और कर्नाटक के अलावा लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार के कुछ इलाकों में आज से अगले चार दिन यानी 21 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश होने के आसार है। आज से मौसम में बदलाव की संभावना, मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 18 अक्टूबर की रात तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच जाएगा। इसी दौरान उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। जिसके चलते मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

इन इलाकों में होगी बर्फबारी और बारिश

आगामी 19 और 20 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा में अगले 2 दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, असम में तेज बारिश के आसार हैं।

मैदानी इलाकों पर होगा बर्फबारी का असर, बढ़ेगी सर्दी

पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में होगा। उत्तर दिशा से आने वाली सर्द हवाएं ठंड के अहसास को बढ़ाएंगी। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से तापमान लुढ़कना शुरू होगा। तीसरे सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर क्यों?

देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर नया चक्रवातीय दबाव केंद्र बन रहा है। वहीं अरब सागर में भी कर्नाटक व कोंकण तट के पास नया चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते अगले सप्ताह कुछ राज्यों में बारिश की संभावनाएं हैं। पश्चिमी हिमालय पर बर्फबारी और बारिश की आशंका है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का अहसास

बदलते मौसम में दिल्ली में अब रात और सुबह में ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। पूरे सप्ताह यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। सोमवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। दिन निकलने के साथ धूप तेज होती गई। यह अलग बात है कि धूप में अब पहले वाली चुभन नहीं रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 96 से 42 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि तीन-चार दिन में ठंड का अहसास बढ़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।