ED दफ्तर में राहुल गांधी की पेशी आज, कांग्रेस पार्टी कर रही है सत्याग्रह आंदोलन

नेशनल हेराल्ड मामला अब फिर से आग उगलने लगा है। सरकार हो या विपक्ष कोई भी इस मौके को भुनाने का मौका नहीं छोड़ना चाह रहा है। भाजपा इसको भ्रष्टाचार का मामला बताकर गांधी परिवार को भ्रष्टाचारी बताने में लगी हुई है तो वहीं कांग्रेस इसको गांधी परिवार पर राजनीतिक हमला करार दे रही है। इस मामले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी इस केस 2 मुख्य नाम है। इस केस में कांग्रेसी नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांध ED दफ्तर में पेश हुए। ईडी ने उन्हें समन जारी कर बुलाया था। राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए ईडी दफ्तर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय से ईडी के दफ्तर तक मार्च किया। उधर कांग्रेस ने देशव्यापी सत्याग्रह का एलान किया। देश में कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी को समन जारी किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया।

sambit patra
स्टोरी हाइलाइट्स
  • नेशनल हेराल्ड मामला अब फिर से आग उगलने लगा है
  • सरकार हो या विपक्ष कोई भी इस मौके को भुनाने का मौका नहीं छोड़ना चाह रहा है

नेशनल हेराल्ड मामला अब फिर से आग उगलने लगा है। सरकार हो या विपक्ष कोई भी इस मौके को भुनाने का मौका नहीं छोड़ना चाह रहा है। भाजपा इसको भ्रष्टाचार का मामला बताकर गांधी परिवार को भ्रष्टाचारी बताने में लगी हुई है तो वहीं कांग्रेस इसको गांधी परिवार पर राजनीतिक हमला करार दे रही है। इस मामले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी इस केस 2 मुख्य नाम है। इस केस में कांग्रेसी नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांध ED दफ्तर में पेश हुए। ईडी ने उन्हें समन जारी कर बुलाया था। राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए ईडी दफ्तर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय से ईडी के दफ्तर तक मार्च किया। उधर कांग्रेस ने देशव्यापी सत्याग्रह का एलान किया। देश में कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी को समन जारी किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर भाजपा ने बड़ा हमला किया है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। पात्रा ने सोमवार को कहा, 'दुनिया देख रही है कि कैसे भ्रष्टाचार भी 'सत्याग्रह' कर सकता है। महात्मा गांधी ने दुनिया को सच्चाई के लिए लड़ना सिखाया जबकि कांग्रेस ने दुनिया को भ्रष्टाचार का जश्न मनाने और उसके लिए लड़ने की शिक्षा दी। गांधी परिवार जमानत पर बाहर हैं और यह राजनीतिक मामला नहीं है।'

संबित ने आगे कहा कि राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड केस में बेल पर बाहर हैं और ये पूरा मामला कोर्ट में लंबित है। कोर्ट में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने गुहार लगाई थी कि इस मामले को हटा लिया जाए लेकिन कोर्ट ने नहीं सुनी और आज जो भी कार्रवाई हो रही है वो संवैधानिक कार्रवाई है।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार बोला हमला

कांग्रेसी नेता लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किए जा रहे हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कि कहा ये पूरी तरह से विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी पर कौन सा आरोप लगा है? आरोप भी राजनीति से ग्रसित है। पूरे देश में ED के छापे पड़ रहे हैं। ऐसा कब तक चलेगा।ी