होलिका दहन पर बनेगा खास संयोग, शुभ मुहूर्त और सम्पूर्ण पूजा विधि के लिए पढ़िए ख़बर

फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा। इसके अगले दिन यानी चैत्र मास की प्रतिपदा को रंग वाली होली मनाई जाएगी। इसे धुलण्डी नाम से भी जाना जाता है। इस साल होलिका दहन का त्योहार 17 मार्च को मनाया जाएगा। इस बार होलिका दहन में भद्रा का साया रहेगा। इसके अलावा कई शुभ योग भी लग रहे हैं। आइए जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि।

holika dahan
स्टोरी हाइलाइट्स
  • फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा

फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा। इसके अगले दिन यानी चैत्र मास की प्रतिपदा को रंग वाली होली मनाई जाएगी। इसे धुलण्डी नाम से भी जाना जाता है। इस साल होलिका दहन का त्योहार 17 मार्च को मनाया जाएगा। इस बार होलिका दहन में भद्रा का साया रहेगा। इसके अलावा कई शुभ योग भी लग रहे हैं। आइए जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि।

निर्णय सिंधु व धर्म सिंधु के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन करना अशुभ माना जाता है। लेकिन भद्रा पुच्छ के समय होलिका दहन किया जा सकता है। इसलिए रात एक बजे से होलिका दहन करना उचित रहेगा। इससे भद्रा को दोष कम लगेगा।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 17 मार्च दोपहर 1 बजकर 03 मिनट से शुरू

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 18 मार्च की दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक

भद्रा- 17 मार्च की दोपहर 1 बजकर 03 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

भद्रा के पुच्छ काल- रात 9 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट।

होलिका दहन के दिन बन रहे हैं खास योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन के दिन काफी खास योग बन रहे हैं। इन योगों का असर जातकों को ऊपर अच्छा होगा। इस दिन अभिजीत, अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि और धुव्र योग आदि योग बन रहे हैं।

होलिका दहन की पूजा विधि

होलिका दहन से पहले होलिका माई की पूजा करने का विधान है। होलिका दहन के दिन सूर्योदय के समय सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। इसके बाद होलिका दहन वाले स्थान पर जाएं। इसके बाद पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। सबसे पहले गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमाएं बनाएं। इसके बाद हाथों को धोकर पूजा प्रारंभ करें। सबसे पहले जल अर्पित करें। इसके बाद रोली, अक्षत, फूल, हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, रंग, सात प्रकार के अनाज, गेहूं की बालियां, गन्ना,चना आदि एक-एक करके अर्पित कर दें, साथ ही भगवान नरसिंह की पूजा भी कर लें। होलिका पूजा के बाद कच्चा सूत से होलिका की 5 या 7 बार परिक्रमा करके बांध दें।