IPL 2023: इन बड़े नाम वालों ने दर्शन दिए छोटे, आईपीएल 2०२3 में खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा निराशाजनक, आइये जानते हैं कौन हैं ये खास चेहरे
आईपीएल एक ऐसा मंच है, जहां कई युवा खिलाड़ियों को अपने परफॉर्मेंस से दुनिया में अलग पहचान बनाने का मौका मिलता है। तो वहीं, कई खिलाड़ी इस मौके का पूरी तरह फायदा उठाते हुए नजर आते है। आईपीएल के 16वें सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने अप्ने प्रदर्शन से शर्मसार किया। ये खिलाड़ी उन पलों को अपनी पूरी जिंदगी में भी कभी नहीं भूल पाएंगे। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में विस्तार।

- IPL 2023

IPL 2023 में इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से किया शर्मसार
1. अर्जुन तेंदुलकर
पहले नंबर पर है अर्जुन तेंदुलकर का नाम, जो आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ काफी महंगें साबित हुए थे। उन्होंने इस मैच में 31 रन लुटाए थे। अर्जुन मुंबई के दूसरे सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बने।
2. यश दयाल
आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी दो ओवर में लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़कर केकेआर को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। उन्होंने यश दयाल के ओवर में कुल 30 रन बनाए थे। ऐसे में यश दयाल का ये इस सीजन का सबसे खराब रिकॉर्ड रहा।
3. पीयूष चावला
लिस्ट में तीसरे नंबर पर है मुंबई इंडियंस के अनुभवी गेंदबाज पीयूष चावला , जो आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के ऐसे पहले गेंदबाज बने, जिनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 200 से ज्यादा छक्के जड़े।
4. दिनेश कार्तिक
आईपीएल के इतिहास में दिनेश कार्तिक सबसे ज्यादा बार डक आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 17वीं बार जीरो पर आउट हुए। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है।
5. हैरी ब्रूक
हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2023 में सबसे पहला शतक जड़ा था। उन्हें SRH फ्रेंचाइजी ने 13.25 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया था, लेकिन इस सीजन वह फ्लॉप नजर आए। वह 11 मैचों में 200 रन भी नहीं बना सके।
Comments
No Comments

Leave a Reply