दिल्ली में पोषण अभियान का किया गया सफल आयोजन, राष्ट्रीय नेतृत्व भी हुआ शामिल

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इस बार भाजपा अपने स्थापना दिवस को कुछ अलग अंदाज में मना रहीं है जिसके अंतर्गत कभी स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिवर, यमुना स्वच्छता अभियान आदि कार्यकर्मो के माध्यम से सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। यह सामाजिक न्याय पखवाड़ा 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2022 तक मनाया जाएगा। इसी कड़ी में आज उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में पोषण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन v-176, अरविन्द नगर, डिस्पेंसरी वाली गली में किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा की उत्तर-पूर्वी जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा प्रीति गुप्ता के सौजन्य से किया गया। प्रीति गुप्ता जी ने इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी वर्कर, अध्यापकों, एवं अन्य कुछ विशिष्ट माहिलाओं का भी सम्मान किया जिन्होंने महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया। ऐसी खास महिलाओं को उनके उचित पोषण के लिए भी सजग किया। इस खास अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती संगीता यादव, दिल्ली प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह, दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के जिला अध्यक्ष श्री मोहन गोयल जी साथ ही घोंडा के माननीय विधायक श्री अजय महावर जी भी इस खास कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 को हुई थी।

व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ नीरज कुमार गुप्ता जी, उत्तर-पूर्वी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सारिका गुप्ता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उत्तर-पूर्वी जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा श्रीमती मधु चावला जी, मधु झा जी नवीन शाहदरा की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवल जी घोंडा मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश अच्छवान जी, मण्डल उपाध्यक्षा श्रीमती रेनू शर्मा जी, श्री दीपक देवल जी, महिला मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष नील कमल चन्देल आदि समेत अनेक गणमान्य लोगों की इस कार्यक्रम में उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य मशहूर एंकर संतोष टंडन द्वारा किया गया।

 महिला मोर्चा की मंत्री श्रीमती संगीता यादव ने मंच के माध्यम से महिलाओ को पोषण के विषय में समझाया कि महिलाओ को आज के समय मे कितने पोषण की आवश्कता है उन्हें कितना पोष्टिकआहार लेना चाहिए इस मंच के माध्यम से यह भी बताया की देश मे मोदी सरकार महिलाओ के लिए कितने कार्यक्रम चला कर उनके उत्थान के बारे में बातें कहीं वही संगीता यादव ने बताया कि लगातार ही आंगनबाड़ी की वर्कर मोदी सरकार की पोषण योजना के तहत घर-घर जाकर गर्भवती महिला का ध्यान रखती हैं साथ ही उनको सही पोषण मिल रहा है या नहीं इसका भी बराबर ध्यान रखते हैं इतनी कड़ी मेहनत करने वाली महिलाओं को आज सम्मानित किया गया है जो काफी गर्व की बात है। उत्तर-पूर्वी जिला महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रीति जी ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि जिस प्रकार से आंगनवाड़ी की महिलाएं करोना काल के समय से ही दिन रात एक कर जनता की सेवा में लगी है ये सभी महिलाएं सम्मान के योग्य हैं।