महिंद्रा की कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान, एक साल तक करना पड़ सकता है इंतजार

अगर आप अपने लिए एक नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको लगभग एक साल से अधिक या फिर दो साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। आपको बात इस कंपनी की कम से कम तीन प्रमुख एसयूवी की वेटिंग पीरियड लंबी है। जो लोग थार एसयूवी के रियर-व्हील ड्राइव वर्जन को खरीदना चाहते हैं, उनको लगभग एक साल का इंतजार करना होगा। चलिए आपको इसके बारे में और विस्तार से बताते हैं।

mahindra thar

Mahindra XUV700

आपको बता दें, इस एसयूवी के लिए वेटिंग पीरियड लगभग 13 महीनों का है, जो आपके वेरिएंट सेलेक्शन के ऊपर निर्भर करता है। लॉन्च के दो साल बाद भी इस कार की डिमांड काफी अधिक है। उसने हाल के दिनों में एक लाख ब्रिकी की माइलस्टोन हासिल की थी। वहीं एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट की डिमांड अधिक लोकप्रिय है डीजल वेरिएंट की तुलना में इसकी वेटिंग पीरियड कम है। पेट्रोल और डीजल दोनों में टॉप-एंड AX7 L वेरिएंट के लिए एक साल से अधिक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं एक्सयूवी 700 के वेरिएंट एमएक्स की डिलीवरी छह महीने के अंदर हो सकती है।

Mahindra Scorpio-N

महिंद्रा की सबसे अधिक डिमांड वाली कार है। इसके लिए आपको लंबे समय का इंतजार करना होगा। सबसे लंबा इंतजार Z4 वेरिएंट के लिए होगा जो 18 महीने तक जा सकता है। हालांकि टॉप-एंड Z8 वेरिएंट के लिए, वेटिंग पीरियड पांच से नौ महीने के बीच कम हो जाएगी। ये इसपर निर्भर करता है कि ये वेरिएंट पेट्रोल या डीजल है कि नहीं।

Mahindra Thar 2WD

ये एक ऑफ- रोड एसयूवी है। भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय मॉडल में से एक है। लोगों के बीच इसे काफी अधिक पसंद किया जाता है। SUV का एक रियर-व्हील ड्राइव या 2WD हाल के दिनों में लॉन्च किया गया है। इसके डीजल वेरिएंट की वेटिंग लिस्ट 17 महीने तक हो गई है। हालांकि, पेट्रोल वेरिएंट की वेटिंग लिस्ट अधिक लंबी नहीं है और कुछ ही हफ्तों में उसकी डिलीवरी हो सकती है।