राजधानी में और एक श्रद्धा हत्याकांड को दिया गया अंजाम, गीता कॉलोनी में कई टुकड़ों में मिली महिला की लाश

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों में हौसलें मजबूत हो रहे हैं। दिल्ली और केंद्र सरकार की लड़ाई में कानून व्यवस्था चौपट होती नज़र आ रही है। कुछ दिनों पहले दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया था।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों में हौसलें मजबूत हो रहे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों में हौसलें मजबूत हो रहे हैं। दिल्ली और केंद्र सरकार की लड़ाई में कानून व्यवस्था चौपट होती नज़र आ रही है। कुछ दिनों पहले दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया था।



इस घिनौने अपराध ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया था। अब दिल्ली में एक और श्रद्धा  हत्याकांड जैसी ही वारदात सामने आई है। दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास एक महिला का शव बरामद किया है। जानकारी मिल रही है कि शव कई टुकड़ों में काटा गया है। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई है। अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।



पुलिस अधिकारीयों ने मामले की जांच की शुरू
बताया जा रहा है की दो अलग-अलग जगहों पर शव के अवशेष मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने शव के टुकड़े बरामद करने के बाद जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी है की उन्हें आज सुबह 9.15 बजे सूचना मिली थी, कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई और वहां पहुंची। अभी तक मृतक महिला की को पहचाना नहीं जा सका है। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है।


दिल्ली पुलिस के सेंट्रल रेंज के ज्वाइंट सीपी ‘परमादित्य’ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि मौके पर दो काले पॉलीथिन बैग्स मिले हैं। एक पॉलिथीन में कटा हुआ सिर रखा था और दूसरे में बॉडी के दूसरे हिस्से मिले हैं। शव के लंबे बालों के आधार पर माना जा रहा हैं कि यह किसी महिला का शव है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है, मामले की जांच जारी है, और जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।


ये है श्रद्धा हत्याकांड
 दिल्ली के चर्चित श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को दहला कर रख दिया था। श्रद्धा को कथित रूप से उसके बॉयफ्रेंड आफताब ने मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। आरोपी आफताब ने कई दिनों तक शव को फ्रिज में रखा था: आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को दिल्ली के महरौली जंगल समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में फेंका था। इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब श्रद्धा के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। करीब छह महीने के बाद श्रद्धा की हत्या की पहेली को सुलझाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी आज भी जेल में है और सजा का इंतज़ार क्र रहा है।