बिहार में मणिपुर जैसी हैवानियत आई सामने, बंद कमरे में लड़की के कपड़े उतार कर पीटा, वीडियो बनाकर किया वायरल

मणिपुर की शर्मसार करने वाली घटना के बाद अब बिहार के बेगूसराय में भी हैवानियत भरी घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर उसके साथ मार-पिटाई की गई है। आरोपी लड़की को मार भी रहें हैं और उसका वीडियो भी बना रहें हैं। इस दौरान पीड़िता गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी नहीं माने। इस घटना का दिल देहला देने वाला वीडियो सामने आया तो बवाल सब जगह मच गया। वायरल वीडियो में दिखने वाले चार लोगों के खिलाफ लड़की के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। वहीं लड़की के साथ रेप करने वाले सिंगर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

bihar crime

पुलिस ने की कार्यवाह

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी किशनदेव चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। लड़की के बयान के आधार पर रेप, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी, मारपीट और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है, जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह है पूरा मामला

तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी सिंगर और एक नाबालिग लड़की को लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। दोनों की बेहरमी से पिटाई कर दी थी। इस दौरान लड़की गुहार लगाते रही, लेकिन लोगों ने उसके साथ अभद्रता कर कपड़े फाड़ दिए और वीडियो बनाया। इस दौरान लात घूंसों से दोनों की पिटाई कर दी