बिग बॉस 18 एलिमिनेशन: पहले ही हफ्ते इस कंटेस्टेंट का सपना चूर-चूर, ऑडियंस ने किया शो से बाहर?
सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 18 में इस बार 18 कंटेस्टेंट शामिल हैं। शो के ऑनएयर होने के एक हफ्ते में ही पांच कंटेस्टेंट पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई है। ऑडियंस ने यह तय कर लिया है कि पहले हफ्ते में किसका गेम उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। चलिए जानते हैं कौन हुआ एलिमिनेट।
- मुस्कान बामने का खेल कैसा रहा?
सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 18 में इस बार 18 कंटेस्टेंट शामिल हैं। शो के ऑनएयर होने के एक हफ्ते में ही पांच कंटेस्टेंट पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई है। ऑडियंस ने यह तय कर लिया है कि पहले हफ्ते में किसका गेम उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। चलिए जानते हैं कौन हुआ एलिमिनेट।
6 अक्टूबर 2024 को बिग बॉस सीजन 18 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ था। इस सीजन में बिग बॉस दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आया है। विवियन डीसेना, चाहत पांडे, रजत दलाल जैसे कई कंटेस्टेंट शो में शुरुआत से ही अपना गेम दिखा रहे हैं।
रजत दलाल और तजिंदर सिंह बग्गा की एंट्री के तुरंत बाद ही भिड़ंत हो गई। पहले ट्विस्ट में, बिग बॉस ने घरवालों को नॉमिनेशन के लिए एक्टिविटी एरिया में बुलाया, जहां उन्होंने अपनी नापसंदगी के आधार पर कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया।
इस हफ्ते नॉमिनेशन में जिन कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी, उनमें खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर करण वीर मेहरा, 'अनुपमा' की मुस्कान बामने, चाहत पांडे, वकील साहब गुनारतन सदावर्ते और अविनाश मिश्रा शामिल हैं।
नॉमिनेशन टास्क के बाद बिग बॉस ने वोटिंग लाइन्स खोल दीं। दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपने फैसले का इजहार करते हुए बताया कि उन्हें किसका गेम सबसे बोरिंग लग रहा है और वे किसे पहले हफ्ते में ही बाहर करना चाहते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑडियंस ने मुस्कान बामने को एलिमिनेट करने के लिए चुना है। हालांकि, यह पूरी तरह से वीकेंड के वार में ही स्पष्ट होगा कि किस कंटेस्टेंट का पत्ता साफ होगा।
मुस्कान बामने का खेल कैसा रहा?
पहले हफ्ते में मुस्कान का गेम ज्यादा प्रभावी नहीं रहा है। उन्हें केवल दो कंटेस्टेंट्स—शहजादा धामी और ईशा सिंह—से ही बातचीत करते देखा गया है।
मुस्कान ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में फिल्म 'हसीना' से की थी और वह काजोल की फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में भी नजर आई थीं।
Comments
No Comments

Leave a Reply