पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का निधन, टाटा समूह के शेयरों पर क्या पड़ा प्रभाव

टाटा समूह के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और सोमवार को अचानक रक्तचाप में गिरावट के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। रतन टाटा ने टाटा समूह को न केवल भारत बल्कि दुनिया के 100 से अधिक देशों में विस्तार दिया था और यह समूह हर प्रमुख उद्योग में सक्रिय है। 

ratan tata

रतन टाटा के निधन के बाद टाटा समूह के प्रमुख शेयरों में हलचल देखी गई। टाटा एलेक्सी, जो ऑटोमोटिव, मीडिया, स्वास्थ्य और संचार जैसी सेवाओं में डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी समाधान प्रदान करती है, के शेयरों में जोरदार उछाल आया। शुरुआती कारोबार में यह 4.84% की बढ़त के साथ 7,982.60 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इसके पीछे सेमीकंडक्टर उद्योग में क्रांति होने की संभावनाओं का बड़ा हाथ माना जा रहा है।

टाटा मोटर्स के शेयरों में ज्यादा हलचल नहीं देखी गई। ऑटो सेक्टर में मंदी और इन्वेंट्री बढ़ने के कारण टाटा मोटर्स के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट थी। हालांकि, आज यह मामूली बढ़त के साथ 940 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

टाटा पावर कंपनी, जो बिजली उत्पादन, वितरण और ट्रांसमिशन के क्षेत्र में काम करती है, के शेयरों में भी गुरुवार को 2.68% की वृद्धि हुई और यह 473.20 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। 

वहीं, टाटा केमिकल्स, जो बेसिक केमिस्ट्री और स्पेशियलिटी प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है, के शेयरों में भी 5.35% की बढ़त दर्ज की गई। इसके शेयर शुरुआती कारोबार में 1,164.45 रुपये तक पहुंच गए। 

इस तरह, रतन टाटा के निधन के बावजूद, टाटा समूह के कुछ प्रमुख शेयरों में सकारात्मक रुझान देखा गया।