बदलगढ़ में हुई हिंसा के मामले में 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिंदे सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बच्चियों के अभिभावकों ने स्कूल के सामने इकट्ठा होकर तोड़फोड़ और पथराव किया। इस घटना के विरोध में आम नागरिक भी अभिभावकों के साथ जुड़ गए, जिससे बड़ी संख्या में लोग बदलापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे कई घंटों तक लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • एसआईटी करेगी मामले की जांच

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बच्चियों के अभिभावकों ने स्कूल के सामने इकट्ठा होकर तोड़फोड़ और पथराव किया। इस घटना के विरोध में आम नागरिक भी अभिभावकों के साथ जुड़ गए, जिससे बड़ी संख्या में लोग बदलापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे कई घंटों तक लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।

इस विरोध प्रदर्शन और हिंसा के मामले में महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है और 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वर्तमान में बदलापुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। रेलवे पुलिस के अनुसार, अब स्थिति सामान्य हो गई है, हालांकि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की निंदा की और एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। उन्होंने मामले को फास्ट-ट्रैक अदालत में चलाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।