पंजाब में शादी का झांसा देकर 16 साल की लड़की को किया अगवा, फैक्ट्री में करती थी काम

बस्ती जोधेवाल के इलाके से एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया गया। जिसके परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शिवपुरी के रहने वाले आरोपित आकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी एक 16 वर्षीय बेटी है। 28 जनवरी को वह संन्यास नगर स्थित फैक्ट्री में काम पर गई थी। जोकि फैक्ट्री नहीं पहुंची। पता लगने पर जब उन्होंने अपनी बेटी की तलाश की तो उन्हें पता लगा कि आरोपित ही उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि शहर में चोरी और लूटपाट के साथ अपहरण की वारदातें लगातार बढ़ रही है। जिले के थानों में ऐसे दर्जनों मामले अभी भी लंबित है।

crime

वहीँ एक दहेज़ का मामला भी सामने आया है बताया जा रह है की दहेज के लिए पति ने अपनी पत्नी को शारीरिक व मानसिक तौर पर तंग परेशान करना शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत पर थाना वूमेन सेल की पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित का नाम दोराहा निवासी दिलावर सिंह है। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी आरोपित के साथ 2019 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करना शुरू कर दिया गया। जिस बारे में उसने अपने परिवार को बताया। शिकायत मिलने के बाद थाना वूमेन सेल की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।