निगम पार्षद प्रीती नीरज गुप्ता जी ने एमसीडी कर्मचारियों के साथ मनाया होली मंगल मिलन कार्यक्रम, नेताओं के साथ आम जनता भी हुई शामिल

देशभर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया! लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी तक लोग होली के रंगों में रंगे दिखे। कहीं डीजे के धुन पर लोग थिरक रहे तो कहीं सूखी होली का लुत्फ उठा रहे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा- “कि आप सभी जीवन में हमेशा आनंद और उमंग के रंग बरसे”।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • होली पर प्रीती जी ने क्षेत्र की जनता के साथ और एमसीडी के सभी कर्मचारियों के साथ होली का यह पर्व मनाया।

देशभर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया! लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी तक लोग होली के रंगों में रंगे दिखे। कहीं डीजे के धुन पर लोग थिरक रहे तो कहीं सूखी होली का लुत्फ उठा रहे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा- “कि आप सभी जीवन में हमेशा आनंद और उमंग के रंग बरसे”।

इसी प्रकार से यह होली का पावन पर्व राजधानी दिल्ली में भी बड़े जोर शोर से मनाया गया। क्या नेता क्या अभिनेता सभी रंगो के खुमार में खोये हुए थे। इसकी क्रम में राजधानी दिल्ली से निगम पार्षद और चर्चित समाज सेविका श्रीमती प्रीती गुप्ता जी ने भी अपने क्षेत्र में जनता के साथ होली का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया।

होली पर प्रीती जी ने क्षेत्र की जनता के साथ और एमसीडी के सभी कर्मचारियों के साथ होली का यह पर्व मनाया। नगर निगम के सभी अधिकारी व समस्त कर्मचारी इस दिन निगम पार्षद के कार्यालय में ख़ुशी से रंगो को उड़ाते और मिठाईयां खाते दिखे।

क्षेत्रीय विधायक भी रहे मौजूद

प्रीती जी और डॉ. नीरज गुप्ता जी अपने पुरे परिवार के साथ कायर्क्रम में उपस्तिथ रहे। इस होली कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक श्री अजय महावर भी उपस्थित रहें। उनके साथ भाजपा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जिला अध्यक्ष और मनोनीत पार्षद श्री मोहन गोयल जी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सारिका गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश धामा, मंडल अध्यक्ष दिनेश अछवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बेलवाल,  महामंत्री सचिन छजलाना, सतीश राघव, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती रेनू शर्मा, श्रीमती शीतल शुक्ला, नरेश गर्ग, नित्यानंद गैरोला, हरीश जोशी, सुनील सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे। इस पर्व पर मशहूर एंकर संतोष टंडन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आरम्भ से लेकर समापन तक सभी के उत्साह में कोई भी कमी नहीं आई।   होली का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरता रहे और जीवन को इसी प्रकार से रंग बिरंगा और महकाता रहे।