विभिन्न देवी-देवताओं के लिए विभिन्न प्रकार के दीपक जलाए जाते हैं जो सुख और समृद्धि को बनाए रखने में मदद करते हैं
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के समय विभिन्न चीजों को शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। पूजा के दौरान दीपक का जलाना भी मुख्य होता है, जिसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। देवी-देवताओं के सामने दीपक जलाने से विशेष कृपा की प्राप्ति हो सकती है।

तिल के तेल का दीपक: माना जाता है कि तिल के तेल का दीपक माता लक्ष्मी को प्रसन्न करता है और धन की देवी उन पर अपनी कृपा बनाए रखती है। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत हो सकती है।
घी का दीपक: घी का दीपक जलाने से घर में नकारात्मकता और वास्तु दोष दूर होते हैं, साथ ही घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है।
सरसों के तेल का दीपक: हनुमान जी और शनि देव के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। हनुमान जी के सामने दीपक जलाने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के बाद होता है।
चार बाती वाला दीपक: भैरव देवता को समर्पित माना जाता है, और इससे व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके लिए सरसों का तेल सबसे उत्तम माना जाता है।
Comments
No Comments

Leave a Reply