पौष पुत्रदा एकादशी पर इन चीजों का दान जरूर करें, मिलेगा आर्थिक लाभ

पौष पुत्रदा एकादशी का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और इसे भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। यह एकादशी पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह शुभ दिन 10 जनवरी 2025 को पड़ रहा है, जो इस महीने की पहली एकादशी भी है। मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से न केवल आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, बल्कि धन और समृद्धि में भी वृद्धि होती है। आइए जानते हैं इस दिन कौन-कौन से दान करना शुभ माना जाता है।  

lord vishnu

पौष पुत्रदा एकादशी पर दान करने की वस्तुएं  

चावल: इस दिन चावल का दान करना बेहद शुभ माना गया है। यदि आप किसी भी प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं, तो चावल का दान करने से घर की दरिद्रता समाप्त होती है।  

पीले वस्त्र: श्री हरि को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इस दिन पीले वस्त्र दान करने से जीवन में सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है।  

तुलसी का पौधा: तुलसी का दान इस दिन बहुत शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के साथ मनी प्लांट, शमी, और केले के पौधे का दान भी कर सकते हैं।  

पौष पुत्रदा एकादशी 2025: तिथि और समय  

- एकादशी तिथि प्रारंभ: 09 जनवरी 2025, दोपहर 12:22 बजे  

- एकादशी तिथि समाप्त: 10 जनवरी 2025, सुबह 10:19 बजे  

- व्रत पारण का समय: 11 जनवरी 2025, सुबह 07:15 से 08:21 के बीच  

इस दिन व्रत और पूजा-अर्चना के साथ दान करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।