कामिका एकादशी पर शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे, और इन चीजों के दान से व्यापार में वृद्धि होगी
हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी व्रत किया जाता है। इस साल यह व्रत 31 जुलाई को है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। ज्योतिषियों के अनुसार, 31 जुलाई 2024 का दिन बेहद शुभ रहेगा। इस दिन देवगुरु बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे और शुक्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन कामिका एकादशी व्रत भी किया जाएगा। इस दिन सफेद और पीले रंग की चीजों का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, क्योंकि शुक्र देव का प्रिय रंग सफेद है।

इन चीजों का करें दान
भगवान विष्णु और शुक्र देव को पीला रंग प्रिय है। ऐसे में कामिका एकादशी पर केले, पीले वस्त्र, और पीले फूल आदि चीजों का दान करें। मान्यता है कि इन चीजों के दान से सुख-समृद्धि, वैभव, और यश की प्राप्ति होती है और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती। अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर है, तो कामिका एकादशी पर गुड़ का दान करें।
इसके अलावा शुक्र देव को सफेद रंग भी प्रिय है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें और फिर श्रद्धा अनुसार सफेद रंग की चीजों का दान करें, जैसे- चीनी, दही, दूध, और सफेद वस्त्र। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन की वृद्धि होती है। इसके अलावा व्यापार में भी वृद्धि होती है।
कामिका एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 जुलाई 2024 को शाम 04:44 बजे होगी और इसका समापन 31 जुलाई 2024 को दोपहर 03:55 बजे होगा। ऐसे में कामिका एकादशी व्रत 31 जुलाई को रखा जाएगा।
Comments
No Comments

Leave a Reply