अब आपके जीवन में होंगे चमत्कारी बदलाव, होलिका दहन के दिन उपाय करने से मिलेंगे फायदे ,क्या है पूजन विधि और शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में कपूर बेहद ही शुद्ध माना जाता है। यह किसी भी पूजा-पाठ या फिर त्योहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि कपूर को जलाने से जितना घर में सकारात्मकता का संचार होता है, उतना ही इससे वातावरण शुद्ध होता है। ऐसे में जब होली इतने करीब है, तो आइए कपूर के कुछ चमत्कारी उपाय करते हैं, जिनसे घर की दरिद्रता के साथ वातावरण में शुद्धता का संचार होता है। बता दें, इस साल छोटी होली 24 मार्च, रविवार के दिन मनाई जाएगी।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त
24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन के लिए सिर्फ 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा। ऐसे में आप इस दौरान किसी भी प्रकार की धार्मिक विधियां कर सकते हैं।
छोटी होली पर करें ये उपाय
छोटी होली के दिन कपूर में थोड़ा घी डालें। इसके बाद उसे भगवान का ध्यान करते हुए जलाएं। फिर उसे घर के कोने-कोने में घुमाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा। साथ ही जीवन में सकारात्मकता आएगी।
छोटी होली के दिन कपूर के साथ गुलाब की पंखुड़ियां जलाएं। इसे पूरे घर में घूमाएं।
अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या फिर लंबे समय से बीमार चल रहें, तो छोटी होली के दिन कपूर के साथ 10 नीम के 10 पत्ते, 6 लौंग को लेकर अपने ऊपर से 7 बार घुमाएं फिर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से आपको बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
Comments
No Comments

Leave a Reply