CUET PG 2023 परीक्षाओं के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप हुई जारी, 12 जून से शुरू होने वाली हैं परीक्षाएं
देश भर की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज सहित अन्य भाग ले रहे विश्वविद्यालयों में पीजी प्रोगाम में दाखिले के लिए आयोजित हो रही सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप रिलीज कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 12 जून को आयोजित होने वाली CUET PG 2023 परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी की है। इस तिथि को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर लॉगइन करके सूची को डाउनलोड कर लें।

सीयूईटी पीजी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलाेड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सीयूईटी पीजी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। आपकी पर्ची प्रदर्शित की जाएगी। परीक्षा शहर की पर्ची देखें और उसे डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
एडमिट कार्ड जल्द होंगे रिलीज
12 जून 2023 को होने वाली सीयूईटी (पीजी) - 2023 के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। फिलहाल, यह प्रवेश पत्र नहीं है। इसलिए कैंडिडेट्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए हैं। एग्जाम सिटी सेंटर, शिफ्ट समेत अन्य की जानकारी प्रवेश पत्र में दी जाएगी। वहीं, अगर किसी उम्मीदवार को परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने या जांचने में कोई कठिनाई का सामना करना पड़ता है तो वे सीयूईटी (पीजी) 2023 के लिए वे cuet-pg@nta.ac.in पर ईमेल लिख सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी 40759000 / 011 – 69227700 पर कॉल भी कर सकते हैं।
Comments
No Comments

Leave a Reply