
आज घोषित होंगे गेट-2023 के नतीजे, इन स्टेप्स को फॉलो करके जानिए अपना रिज़ल्ट
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परिणाम आज 16 मार्च, 2023 को रिलीज किया जाएगा। परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर आज नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइटgate.iitk.ac.in पर की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर इसे मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाम 4 बजे के बाद देख पाएंगे। परिणाम 2023 को डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को गेट लॉगिन पोर्टल पर पंजीकरण आईडी/ईमेल एड्रेस/नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद नतीजे मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।

- ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परिणाम आज 16 मार्च
- 2023 को रिलीज किया जाएगा।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परिणाम आज 16 मार्च, 2023 को रिलीज किया जाएगा। परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर आज नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइटgate.iitk.ac.in पर की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर इसे मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाम 4 बजे के बाद देख पाएंगे। परिणाम 2023 को डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को गेट लॉगिन पोर्टल पर पंजीकरण आईडी/ईमेल एड्रेस/नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद नतीजे मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।
अभी तक ये है अपडेट
GATE की प्रोविजनल आंसर-की 21 फरवरी को जारी की गई थी। इसके बाद ऑब्जेक्शन विंडो ओपन की गई थी। उम्मीदवारों को इसके लिए 25 फरवरी, 2023 तक का समय दिया गया था। फाइनल आंसर-की परिणामों के साथ रिलीज होने की उम्मीद है। गेट परीक्षा का स्कोरकार्ड 2023 21 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
गेट रिजल्ट में ये खास डिटेल्स भी होंगी मेंशन
पंजीकरण संख्या, उम्मीदवार का नाम, परीक्षा पत्र का नाम, परीक्षा स्कोर, ऑल इंडिया रैंक,प्रत्येक पेपर के लिए योग्यता अंक।
गेट रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
गेट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट - gate.iitk.ac.in पर जाना होगा। अब गेट 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। अब नामांकन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। गेट परीक्षा परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए GATE परिणाम का प्रिंटआउट लें।
Comments
No Comments

Leave a Reply