मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के प्री-बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 16 जनवरी से होगी। वहीं, मुख्य परीक्षाएं 25 फरवरी से आरंभ होंगी
मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने इन कक्षाओं के प्री बोर्ड एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। प्री बोर्ड परीक्षाएं राज्यभर में 16 जनवरी 2025 से शुरू होंगी।
मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने इन कक्षाओं के प्री बोर्ड एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। प्री बोर्ड परीक्षाएं राज्यभर में 16 जनवरी 2025 से शुरू होंगी।
10वीं कक्षा का पहला पेपर हिंदी का होगा, जबकि 12वीं कक्षा में पहला पेपर फिजिक्स और इकोनॉमिक्स का रहेगा। दसवीं की परीक्षा 22 जनवरी 2025 को खत्म होगी और 12वीं की अंतिम परीक्षा 24 जनवरी 2025 को संपन्न होगी।
मुख्य बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट पहले से जारी
एमपी बोर्ड ने 2025 की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल पहले ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
- 10वीं कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी 2025 से 19 मार्च 2025 तक होगी।
- 12वीं कक्षा की परीक्षा 25 फरवरी 2025 से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी।
- डीपीएसई डिप्लोमा (प्रथम वर्ष) की परीक्षा 25 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक और (द्वितीय वर्ष) की परीक्षा 27 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक आयोजित होगी।
परीक्षा समय और एडमिट कार्ड की जानकारी
बोर्ड परीक्षाएं सिर्फ एक शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। छात्रों को सुबह 8 बजे से एग्जाम सेंटर में एंट्री दी जाएगी, लेकिन उन्हें हर हाल में 8:45 बजे तक सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य है। देर से पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी।
परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले छात्रों के संबंधित स्कूलों में भेज दिए जाएंगे। सभी छात्र अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
नकलविहीन परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम
एमपी बोर्ड ने नकलविहीन परीक्षाएं सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने राज्यभर में इस संबंध में तैयारियां शुरू कर दी हैं।
छात्रों से अनुरोध है कि समय पर तैयारी पूरी करें और परीक्षा से जुड़ी सभी नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Comments
No Comments

Leave a Reply