कर्नाटक मेडिकल, इंजीनियरिंग, डेंटल प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, comedk.org पर करें चेक

कर्नाटक मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेज स्नातक प्रवेश परीक्षा (COMEDK UGET) 2024 में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी खबर है। कर्नाटक प्रोफेशनल कॉलेज फाउंडेशन (KPCF) ने COMEDK UGET के नतीजे घोषित कर दिए हैं। फाउंडेशन द्वारा COMEDK UGET 2024 के परिणाम आज, शुक्रवार, 24 मई को दोपहर 3 बजे जारी किए गए हैं। परिणाम और रैंक देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर लिंक सक्रिय कर दिया गया है।

karnataka dental result

COMEDK UGET Result 2024: परिणाम और रैंक कार्ड देखने के लिए स्टेप्स

वे छात्र-छात्राएं जिन्होंने KPCF द्वारा 12 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम और रैंक जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर दिए गए लॉग-इन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपने एप्लीकेशन नंबर या यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करें। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम और रैंक देख सकते हैं। परिणाम का प्रिंट आउट लेने के बाद, सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

जिन छात्रों को परीक्षा में सफल घोषित किया गया है, उनके दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अपडेट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

ज्ञात हो कि कर्नाटक प्रोफेशनल कॉलेज फाउंडेशन (KPCF) द्वारा राज्य के मेडिकल, डेंटल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में बैचलर डिग्री कोर्सेस में दाखिले के लिए COMEDK UGET का आयोजन किया जाता है।