MPPSC 2024 की मेंस परीक्षाएं तय डेट पर ही होगी, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर जारी की गई सूचना

मध्य प्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही किया जाएगा। एग्जाम डेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह सूचना मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई है। इस संबंध में जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि, एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा अपने तय समय पर यानी कि 11 मार्च, 2024 से 16 मार्च, 2024 तक ही किया जाएगा। इसके अलावा, अन्य परीक्षाएं भी पूर्व में 2023-2024 के लिए जारी कैलेंडर के अनुसार ही कराई जाएंगी। उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

up police exam

एमपीपीएससी की ओर से यह सूचना रिलीज होने के बाद स्टेट सर्विस मेन एग्जाम की डेट्स को लेकर आयोग की ओर से स्थिति स्पष्ट हो गई है। वहीं, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग कर रहे अभ्यर्थी अब इस मामले पर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज कोई फैसला ले सकते हैं।

परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग अभ्यर्थी इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनका कहना है कि उन्हें तैयारी के लिए निर्धारित समय नहीं मिल रहा है। दरअसल, आयोग ने प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम 18 जनवरी, 2024 को किया था। इस एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को मुख्य एग्जाम में शामिल होना है, जो कि 11 से 16 के बीच निर्धारित है। इस आधार पर उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए नियमानुसार समय नहीं मिल रह है। प्रीलिम्स के बाद मेन एग्जाम के लिए 90 दिन का समय दिया जाता है। इसलिए उम्मीदवार नाराज हैं।