यूपी नीट यूजी 2nd राउंड काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन 9 सितंबर से शुरू होंगे।
कार्यालय महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने यूपी नीट यूजी 2024 के पहले चरण की काउंसिलिंग के बाद अब द्वितीय चरण की काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी नीट काउंसिलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 9 सितंबर से शुरू होंगे। पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2024 है।

UP NEET 2nd Counselling Important Dates:
- ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड करने की तिथि: 9 से 13 सितंबर 2024
- पंजीकरण शुल्क और धरोहर राशि जमा करने की तिथि: 9 से 13 सितंबर 2024
- मेरिट सूची की घोषणा की तिथि: 14 सितंबर 2024
- ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग की तिथि:14 से 18 सितंबर 2024
- सीट आवंटन परिणाम की घोषणा की तिथि: 19 सितंबर 2024
- आवंटन पत्र डाउनलोड करने और प्रवेश लेने की तिथि: 20 से 25 सितंबर 2024 तक
काउंसिलिंग शुल्क:
यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग के द्वितीय चरण के लिए 9 सितंबर सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी 13 सितंबर सुबह 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन के साथ 2000 रुपये की शुल्क ऑनलाइन जमा करनी होगी। इसके अलावा, सरकारी मेडिकल कॉलेज की सीट के लिए 30 हजार रुपये, निजी मेडिकल कॉलेज की सीट के लिए 2 लाख रुपये, और निजी डेंटल कॉलेज की सीट के लिए 1 लाख रुपये की धरोहर राशि जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
Comments
No Comments

Leave a Reply