UKSSSC ने इंटरमीडिएट स्तरीय ग्रुप-सी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने इंटरमीडिएट स्तरीय अर्हता ग्रुप सी भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको लॉगिन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी।

UKSSSC admit card

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तीन तरीके हैं:

1. ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके

2. एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके

3. नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

1. सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर "पदनाम-इंटरमीडिएट स्तरीय(आबकारी सिपाही/परिवहन आरक्षी/उप आबकारी निरीक्षक व अन्य)के प्रवेश पत्र(ADMIT CARD) हेतु क्लिक करें" लिंक पर क्लिक करें।

3. नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का चयन करना होगा और आवश्यक विवरण भरने होंगे।

4. इसके बाद, आपका प्रवेश पत्र ओपन हो जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा का आयोजन 30 जून 2024 को किया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर जाते समय प्रवेश पत्र की प्रति और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना ओरिजिनल पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

इस भर्ती के माध्यम से परिवहन कांस्टेबल के 118 पदों, एक्साइज कांस्टेबल के 100 पदों, उप आबकारी निरीक्षक के 14 पदों, छात्रावास प्रबंधक ग्रेड-3 के 02 पदों, और हाउस माता/हाउस कीपर के 02 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।