आप भी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2023 का कर रहें हैं इंतज़ार, जानिये किस दिन से आवेदन प्रक्रिया होंगी शुरु

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती की उम्मीद लगाए कैंडिडेट्स के लिए अहम अपडेट है। संभावना है कि जल्द ही 52 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाए। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि सिपाही भर्ती सहित उत्तर प्रदेश पुलिस में होने वाली विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए EOI की मांग गई थी।

up police recruitment

शारीरिक दक्षता परीक्षा कराने के लिए विभिन्न संस्स्थाओं से एक्‍सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्‍ट यानी कि EOI भेजने को कहा गया था। इसके लिए 16 अक्टूबर, 2023 तक का समय दिया गया था। अब सोलह तारीख आने में बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड एजेंसी को शार्टलिस्ट होने करने के बाद जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दे। एक मीडिया रिपोर्ट में तो यह दावा किया गया है कि 15 अक्टूबर, 2023 के बाद आधिकारिक सूचना जारी हो सकती है। ऑफिशियल सूचना जारी होते ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा।

हालांकि, अभ्यर्थी इस बात को बिल्कुल भी न भूलें कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस 52 हजार कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गई है। इसलिए इच्छुक कैंडिडेट्स को जानकारी प्राप्त करने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइटhttps://uppbpb.gov.in/Home पर विजिट करना चाहिए।

3 महीने से उम्मीदवारों ने लगा रखी है आस

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार अभ्यर्थी जुलाई से कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई थी कि 52,699 सिपाही पदों को भरने के लिए 15 जुलाई तक नोटिस जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।