
बॉर्डर 2: 27 साल बाद फिर से फौजी बनकर लौट रहे हैं सनी देओल, 'बॉर्डर 2' का पहला अनाउंसमेंट वीडियो आया सामने
साल 1997 में रिलीज हुई सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर' को आज 13 जून को 27 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। गुरुवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर 'बॉर्डर 2' का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारी भी साझा की है।

- फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
साल 1997 में रिलीज हुई सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर' को आज 13 जून को 27 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। गुरुवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर 'बॉर्डर 2' का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारी भी साझा की है।
'बॉर्डर 2' की घोषणा: जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' को लोगों से काफी प्यार मिला था। इस फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स ने एक साथ काम किया था। काफी समय से इसके सीक्वल को लेकर चर्चा हो रही थी।
आज गुरुवार को अभिनेता ने अपने फैंस को इससे जुड़ा अपडेट दिया है। सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'बॉर्डर 2' का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।
27 साल बाद आएगा 'बॉर्डर' का सीक्वल: जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' आज ही के दिन, 27 साल पहले, 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मौके पर अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बैकग्राउंड में सनी देओल की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वह कहते हैं कि 27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वह वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने और हिंदुस्तान की मिट्टी को सलाम करने वह फिर से आ रहा है।
अनुराग सिंह करेंगे निर्देशन: सनी देओल ने अनाउंसमेंट वीडियो में 'बॉर्डर 2' को भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म बताया है। इस बार फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता करेंगे और इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।
फैंस का रिएक्शन: अनाउंसमेंट वीडियो देखने के बाद फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "मजा ही आ जायेगा पाजी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इसके लिए बहुत उत्साहित हूं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "वाह, बहुत बढ़िया घोषणा है सर जी।"
Comments
No Comments

Leave a Reply