कोटा फैक्ट्री 3 रिलीज डेट: 'जीतू भैया' से ज्यादा होशियार निकले उनके फैंस, रिलीज डेट को लेकर लगाया सही अंदाजा

कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। बीते दिनों जीतू भैया ने फैंस की बेताबी को बढ़ाते हुए एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि रिलीज डेट एक समीकरण में छिपी है। हाल ही में मेकर्स ने कोटा फैक्ट्री 3 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है, और फैंस का अंदाजा सही निकला।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • कोटा फैक्ट्री 3 की रिलीज डेट की पुष्टि हो चुकी है।
  • Kota Factory 3 Release Date

कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। बीते दिनों जीतू भैया ने फैंस की बेताबी को बढ़ाते हुए एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि रिलीज डेट एक समीकरण में छिपी है। हाल ही में मेकर्स ने कोटा फैक्ट्री 3 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है, और फैंस का अंदाजा सही निकला।


पंचायत 3 की रिलीज के बाद, फुलेरा के सचिव जी एक बार फिर 'कोटा फैक्ट्री' में सबके प्यारे 'जीतू भैया' बनकर लौट रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर कोटा फैक्ट्री सीजन 3 से जीतू भैया की एक झलक शेयर की थी।


उन्होंने बताया था कि मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज जून के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, लेकिन सटीक तारीख जानने के लिए 'जीतू भैया' ने फैंस को एक समीकरण सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी थी।


कोटा फैक्ट्री 3 के फैंस ने रिलीज डेट को लेकर जो अंदाजा लगाया था, वह एकदम सही निकला। मेकर्स ने अब खुद इस वेब सीरीज की रिलीज डेट से पर्दा उठाया है।


कब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी कोटा फैक्ट्री 3?

कोटा फैक्ट्री ऑडियंस की पसंदीदा वेब सीरीज में से एक है। बीते दिनों जीतू भैया ने जो सवाल लोगों को सॉल्व करने का टास्क दिया था, उसमें उन्होंने साफ तौर पर बताया था कि रिलीज डेट इसी समीकरण में छिपी है। जहां कुछ लोग उनकी पहेली सुलझा नहीं सके, वहीं कुछ ने मिनटों में ही सही अंदाजा लगाया, जो कि 20 जून था।


मेकर्स ने अब सस्पेंस खत्म करते हुए नेटफ्लिक्स पर नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा है, "आज से तैयारी शुरू। कोटा फैक्ट्री: सीजन 3 नेटफ्लिक्स पर 20 जून को आ रही है।"


रिलीज डेट जानकर खुशी से उछल पड़े फैंस

कोटा फैक्ट्री के तीसरे सीजन की रिलीज डेट के साथ नेटफ्लिक्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें जितेंद्र कुमार, एहसास चन्ना, आलम खान, रंजन राज और मयूर मोरे नजर आ रहे हैं। कोटा फैक्ट्री 3 की रिलीज डेट से पर्दा उठने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।


एक यूजर ने लिखा, "बल्ले-बल्ले हो गई ये तो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये भी बता दो कि इसका ट्रेलर कब आ रहा है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "हमारे जीतू भैया लौट रहे हैं।" एक और यूजर ने लिखा, "देख लिया जीतू भैया, हम कितने होशियार हैं।"