प्रैग्नेंट हैं अभिनेत्री बिपाशा बासु ? फैंस को हुई ख़ुशी, पढ़िए पूरी ख़बर

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। बीते दिनों उन्होंने इस बात की जानकारी खुद दी थी। अब बिपाशा बसु को लेकर नई अफवाह तेजी से फैल रही है। यह अफवाह अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी को लेकर है। बिपाशा बसु ने साल 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। इसके बाद से फैंस उनके घर में नन्हें मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। बीते दिनों उन्होंने इस बात की जानकारी खुद दी थी। अब बिपाशा बसु को लेकर नई अफवाह तेजी से फैल रही है। यह अफवाह अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी को लेकर है। बिपाशा बसु ने साल 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। इसके बाद से फैंस उनके घर में नन्हें मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे में एक बार फिर से बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल बिपाशा बसु मंगलवार को पति करण सिंह ग्रोवर और परिवार के साथ डिनर के लिए घर से बाहर निकलीं। इस दौरान उन्हें परिवार के साथ कैमरे में कैद किया गया। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो में करण सिंह ग्रोवर ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे जींस के साथ व्हाइट शूज में नजर आए। वहीं बिपाशा बसु ब्लू कलर की वन पीस ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उनकी यह ड्रेस ओवर साइज है। जिसमें उनका अलग की लुक देखने को मिल रही है। इस लुक में देखने के बाद बिपाशा बसु के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगा रहे हैं।

एक यूजर ने बिपाशा बसु और करण सिंग ग्रोवर के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वह पक्का प्रेग्नेंट हैं... खूबसूरत मां ओवरसाइज्ड ड्रेस में।' nikitamodi439088 ने लिखा, 'वह प्रेग्नेंट हैं।' raamleela_pooja_aakash89 ने लिखा, 'बिपाशा बसु मैम प्रेग्नेंट हैं, क्योंकि कुछ महीनों से वो ऐसे ही ढिले कपड़े पहन रही हैं। जैसे उनके बेबी टमी न दिखे, जैसा भी हो हमें तो खुशी है।'

इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस ने बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए हैं। आपको बता दें कि हाल ही बिपाशा बसु ने इस साल बड़े पर्दे पर वापसी करने के का खुलासा किया है। वह काफी समय से फिल्मों से दूर चल रही हैं। बिपाशा बसु ने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें आखिरी बार हॉरर ड्रामा फिल्म अलोन में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म साल 2015 में आई थी।