जानिए,मनमोहन सिंह किस बीमारी से थे पीड़ित, 1990 में करवाई थी पहली सर्जरी

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 की रात 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस के नेताओं ने इसे भारत के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। 

man mohan singh

पिछले कई वर्षों से मनमोहन सिंह खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे थे। कल रात करीब 8 बजे उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने एक घंटे बाद ही उनके निधन की पुष्टि कर दी। 

मनमोहन सिंह किस बीमारी से पीड़ित थे?

डॉक्टरों के अनुसार, मनमोहन सिंह लंबे समय से रेस्पिरेटरी डिजीज (सांस की बीमारी) से पीड़ित थे। यह बीमारी फेफड़ों को प्रभावित करती है और व्यक्ति को सांस लेने में कठिनाई होती है। 

स्वास्थ्य संबंधी इतिहास

मनमोहन सिंह ने 1990 में पहली बार बायपास सर्जरी करवाई थी, जब उनके दिल में ब्लॉकेज का पता चला। इसके बाद, 2003 में उन्होंने एंजियोप्लास्टी करवाई थी। 

रेस्पिरेटरी डिजीज के कारण और लक्षण

रेस्पिरेटरी डिजीज होने के मुख्य कारणों में फेफड़ों का संक्रमण, धूम्रपान, वायु प्रदूषण और पैसिव स्मोकिंग शामिल हैं। इस बीमारी में सांस लेना मुश्किल हो जाता है, और फेफड़ों पर गहरा असर पड़ता है। 

मनमोहन सिंह के निधन से देश ने एक समर्पित और बुद्धिमान नेता को खो दिया है। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।