सूडान में छिड़े गृहयुद्ध में फंसे कर्नाटक के 31 आदिवासी, सिद्धारमैया ने सरकार और अधिकारियों से किया उनकी वापसी का आग्रह

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से तत्काल हस्तक्षेप करने और गृहयुद्ध से परेशान सूडान में फंसे हक्की पिक्की जनजाति के कर्नाटक के 31 लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

karnataka cm

सूडान में छिड़ गया है गृहयुद्ध

बता दें कि सूडान पर नियंत्रण को लेकर देश की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी है। सूडान में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका कर रहा मध्यस्थता

इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सूडान के सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल अब्देल फत्ताह अल बुरहान और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के कमांडर जनरल मोहम्मद हमदान दगालो से बात की। उन्होंने दोनों से युद्ध विराम की अपील की है।