कर्नाटक चुनाव को लेकर भजपा ने तेज किया चुनाव अभियान, पीएम मोदी समेत 40 भाजपा नेताओं को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में किया शामिल
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 40 नेताओं को जगह दी गई है। बता दें कि ये सभी नेता कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

बीजेपी ने जिन 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी है। उनमें सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री मोदी का है। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम शामिल हैं। इसके अलावा कर्नाटक व दूसरे राज्यों के पार्टी नेताओं को भी लिस्ट में जगह दी गई है।
नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक
§ बीएस येदुरप्पा- कर्नाटक के पूर्व सीएम
§ नलिन कुमार कटील- कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष
§ बसवराज बोम्मई- कर्नाटक के मुख्यमंत्री
§ निर्मला सीतारमण- केंद्रीय वित्त मंत्री
§ प्रह्लाद जोशी- केंद्रीय मंत्री
§ स्मृति ईरानी- केंद्रीय मंत्री
§ धर्मेंद्र प्रधान- केंद्रीय मंत्री
§ मनसुख मंडाविया- केंद्रीय मंत्री
§ डीवी सदानंद गौड़ा- कर्नाटक के पूर्व सीएम
§ योगी आदित्यनाथ- यूपी के मुख्यमंत्री
§ शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
§ हिमंत बिस्वा सरमा- असम के मुख्यमंत्री
§ देवेंद्र फडणवीस- महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम
बता दें कि कर्नाटक में एक चरण में 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को मतगणना होगी। कर्नाटक में 5.21 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2.5 करोड़ है।
Comments
No Comments

Leave a Reply