जानिए,काजोल की बेटी न्यासा बेहद बोल्ड ड्रेस में मिस्ट्री ब्वॉय संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट

बॉलीवुड सिंघम यानी अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बनीं रहती हैं। न्यासा ने भले ही ​अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन फैंन फॉलोइंग के मामले में वह बड़ी स्टार्स तक को टक्कर देती हैं। वहीं पैपराजी भी न्यास को अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। 

nysa devgan

काजोल की बेटी न्यासा देवगन मंगलवार रात अपने दोस्त के साथ डिनर पर देखी गईं। न्यासा का ये वीडियो बॉलीवुड के फेमस पैपराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में न्यासा ने व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी औऱ वह खुले बालों में काफी प्यारी दिख रही हैं। वहीं उनका दोस्त ग्रीन कलर की टीशर्ट और डेनिम जींस में काफी हैंडसम नजर आ रहा है। वहीं दोनों ने अपने फेस पर मास्क लगा रखा है। न्यासा के साथ फिलहाल कौन है मास्क की वजह से साफ पता नहीं चल रहा है।

इस वीडियो पर फैंस के तरह-तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं। कई लोग न्यासा में काजोल की छवि बता रहे हैं तो कई उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर भी हैरानी जताते दिख रहे हैं। वहीं कई ऐसे यूजर भी हैं जो न्यासा को दोस्त को गोविंदा का बेटा बताते हुए कमेंट्स कर रहे हैं।

काजोल की बेटी न्यासा देवगन सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन इसी साल जुलाई में वह भारत वापस लौट आई हैं। बीते साल कोरोना वायरस फैलने पर न्यासा सिंगापुर से इंडिया आई थीं। कुछ दिन रुकने के बाद जब सिचुएशन नॉर्मल हुई तो न्यासा वापस गईं। न्यासा के साथ उनकी मां काजोल भी उनके साथ सिंगापुर में रुकीं थीं।